Second-Hand गाड़ी खरीदने से पहले ये 5 Checks ज़रूर करें (वरना पछताएंगे)
Second-hand गाड़ी में पैसा बचता है — लेकिन हर महीने हमारे पास ऐसे cases आते हैं जहां किसी ने चोरी की गाड़ी, loan वाली गाड़ी, या लाखों के challan वाली गाड़ी अनजाने में खरीद ली। बाद में गाड़ी seize होती है, पैसा डूबता है, और कई बार तो police case अलग झेलना पड़ता है। खरीदने से पहले ये 5 checks कर लें — मुश्किल से एक घंटा लगेगा:
Check 1: RC Verification — कागज़ और गाड़ी का मिलान
RC पर लिखा chassis number और engine number खुद गाड़ी पर जाकर मिलाएं — bonnet के अंदर/दरवाज़े के पास chassis plate होती है। Number घिसा हुआ, दोबारा ठोका हुआ (re-punched) या plate बदली हुई लगे — तुरंत सावधान हो जाएं, ये चोरी की गाड़ी की सबसे बड़ी निशानी है। साथ में देखें: RC पर owner का नाम बेचने वाले के ID से match करता है? Ownership serial (1st owner, 2nd owner...) कितनी है?
Check 2: Hypothecation — कहीं गाड़ी पर Loan तो नहीं?
RC पर अगर किसी bank/finance company का नाम (HP/hypothecation) है, तो गाड़ी पर loan है। बिना loan closure + bank NOC + RC से HP termination के गाड़ी कभी न खरीदें — वरना loan defaulter होने पर recovery agent गाड़ी आपसे उठा ले जाएंगे, और कानूनन वो सही होंगे।
Check 3: Pending E-Challans
Challan गाड़ी के number पर होते हैं, आदमी पर नहीं — यानी पुराने मालिक के challan नई transfer के साथ आपके सिर आ सकते हैं। कई बार 50-60 हज़ार तक के pending challans निकलते हैं। Deal से पहले check करें और likhit में तय करें कि पुराने challan seller भरेगा।
Check 4: चोरी/Blacklist Status
ये सबसे ज़रूरी और सबसे नज़रअंदाज़ किया जाने वाला check है। गाड़ी चोरी की निकली तो वो police seize करेगी और आपका पूरा पैसा डूबेगा — भले आपने अनजाने में खरीदी हो। NCRB/police records में vehicle का stolen status verify करवाएं, और RTO blacklist (accident/criminal case/tax default) भी। दिखने में मामूली सी सस्ती deal अक्सर इसी वजह से सस्ती होती है।
Check 5: Insurance, Fitness और Service History
- Insurance: policy active है? कोई बड़ा claim history तो नहीं (बड़ा claim = बड़ा accident)?
- Fitness/PUC: commercial गाड़ी में fitness validity ज़रूर देखें
- Service history: authorized service center से record निकलवाएं — odometer से छेड़छाड़ (km rollback) पकड़ में आ जाती है
Transfer के बाद भी एक काम बाकी
गाड़ी लेने के बाद RC transfer (Form 29/30) 30 दिन में करवाएं और insurance policy भी अपने नाम transfer करवाएं — सिर्फ RC transfer हुई और policy पुराने मालिक के नाम रही, तो claim के समय दिक्कत होगी।
Pro tip: Deal जितनी अच्छी लगे, verification उतना ज़रूरी। Fraud करने वाले जल्दबाज़ी करवाते हैं — "आज ही token दे दो, और भी buyer लगे हैं"। Genuine seller verification से कभी नहीं घबराता।
अगर आप चाहें तो ये पूरी जांच (RC + hypothecation + challan + stolen check + physical chassis verification) professional तरीके से हम करवा देते हैं — खरीदने से पहले एक छोटी सी fees, लाखों के नुकसान से बचाव।
Satyasakshi की expert team आपकी मदद के लिए तैयार है — vehicle recovery, verification, insurance investigation.
💬 WhatsApp पर बात करें — +91-7065567277