Insurance Claim Reject होने के 7 सबसे Common कारण (और बचने के तरीके)
हर साल हज़ारों motor insurance claims reject होते हैं — और सच ये है कि इनमें से ज़्यादातर rejections से बचा जा सकता था। Insurance investigation के काम में हम दोनों तरफ के cases देखते हैं: genuine claims जो technical वजह से अटक गए, और fraud claims जो पकड़े गए। ये हैं 7 सबसे common कारण:
1. Insurance Company को Intimation में देरी
सबसे common कारण। Policy में जल्द सूचना देने की शर्त होती है और देरी पर claim रुक जाता है। लेकिन जान लें: Supreme Court कह चुका है कि अगर theft की FIR तुरंत दर्ज हुई है और claim genuine है, तो सिर्फ insurer को देर से बताने के आधार पर claim reject नहीं हो सकता। फिर भी — देरी न करें, वरना बेवजह लड़ाई लंबी होगी।
2. Material Facts छुपाना (Suppression)
Proposal form भरते समय पुरानी बीमारी, पुरानी policy, गाड़ी का असली use — कुछ भी छुपाया तो claim के समय पकड़ा जाता है। Court भी ऐसे cases में insurance company के साथ खड़े होते हैं, क्योंकि insurance का contract "utmost good faith" पर टिका है। बचाव: form खुद भरें, agent के भरोसे blank sign न करें।
3. Driver का Invalid या Expired Driving License
Accident के समय गाड़ी चलाने वाले का DL expired था, या license उस category की गाड़ी का था ही नहीं (जैसे bike का license, चला रहे थे commercial vehicle) — claim खतरे में। बचाव: DL renewal date याद रखें, और अपनी गाड़ी किसी को देने से पहले उसका DL ज़रूर देखें।
4. गाड़ी का Use Policy के खिलाफ
Private car को taxi/rent पर चलाना सबसे common example है। हालांकि theft के मामलों में Supreme Court ने कहा है कि use का breach theft से जुड़ा नहीं है, इसलिए insurer पूरा claim reject नहीं कर सकता — non-standard basis पर 75% settlement देना होता है। अगर आपका claim इसी वजह से पूरा reject हुआ है, तो ये लड़ने लायक case है।
5. Policy Lapse — Premium समय पर नहीं भरा
सबसे दुखद वाला rejection: घटना के समय policy ही active नहीं थी। Renewal में 1 दिन का gap भी उस दिन के accident/theft को uncovered कर देता है। बचाव: renewal date से हफ्ता पहले का reminder लगाएं, auto-debit रखें।
6. Modifications बिना बताए — CNG kit सबसे बड़ा example
बाहर से CNG/LPG kit लगवाई और insurance company + RC में update नहीं करवाया — claim (खासकर आग या kit से जुड़े नुकसान में) फंस सकता है। Alloy wheels से लेकर engine modification तक — जो भी बदला है, declare करें।
7. Documents अधूरे — खासकर दोनों चाबियां
Theft claim में company दोनों original चाबियां मांगती है — ये check करने के लिए कि गाड़ी लापरवाही से (चाबी लगी छोड़कर) तो नहीं गई। एक चाबी पहले खो चुकी थी तो उसकी police complaint/GD entry का proof काम आता है। Untraced report, RC, subrogation papers — सब समय पर जमा करें।
Claim reject हो गया — अब क्या?
Rejection letter को ध्यान से पढ़ें — exact कारण लिखा होता है। फिर ये रास्ते हैं: (1) company के Grievance Cell में written complaint, (2) Insurance Ombudsman — free और बिना वकील के, (3) Consumer Commission। ऊपर बताए Supreme Court rulings जैसे कई फैसले आपके पक्ष में काम आ सकते हैं — insurance professionals के लिए हमने ऐसे orders की searchable repository भी बनाई है।
Satyasakshi की expert team आपकी मदद के लिए तैयार है — vehicle recovery, verification, insurance investigation.
💬 WhatsApp पर बात करें — +91-7065567277